Posts

Showing posts with the label Political

YES BANK !.......अपनी सांसे गिनती बैंक !!

Image
YES BANK...... अमूमन कुछ सालों पहले वित्तीय क्षेत्र में एक चर्चा आम रहती थी कि अगर कोई आपको लोन नहीं दे रहा है तो राणा कपूर तो पक्का लोन दे देगा।  लेकिन इस बात पर आप राणा की काबिलियत पर शक नहीं कर सकते क्योंकि बैंकिंग सेक्टर में उनकी मिसाले तक दी जाती थी कि कर्ज कैसे वसूलना है ये राणा कपूर से सीखे...आज उन्हीं की बैंक NPA और वित्तीय संकट के सामने घुटने टेके खड़ी है। NPA की समस्या से जूझ रही यस बैंक को संभालने के लिए आरबीआई ने 5 मार्च 2020 की देर शाम एक सर्कुलर जारी किया। सर्कुलर के मुताबिक बैंक के निदेशक मंडल को भंग कर एक प्रशासक की नियुक्ति कर दी गई है प्रशासक के तौर पर एसबीआई के पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) प्रशांत कुमार को नियुक्त किया गया है। इतना ही नहीं बैंक के खाताधारकों पर यह पाबंदी भी लगा दी गई है कि वह एक महीने में अधिकतम ₹50,000 ही निकाल सकते हैं। यह प्रावधान 3 अप्रैल 2020 तक लागू होगा। हालांकि विशेष परिस्थिति में धन निकासी सीमा बढ़ाई जा सकती है मसलन जमाकर्ता या उस पर वास्तविक रूप से आश्रित व्यक्ति की मेडिकल इमरजेंसी या शिक्षा या शादी की स्थिति में इ...

अटल व्यक्तित्व

Image
अटल व्यक्तित्व एक व्यक्तित्व में अनेकों छवि रखने वाले हमारे अटलजी आज हम सबके बीच में नहीं है...... कहते हैं उम्र भले ही ना बड़ी हो लेकिन जिंदगी बड़ी होनी चाहिए अटल जी शायद इसमें परफेक्ट थे। मई 1996 में जब अटल जी ने पहली बार सरकार बनाई तो उनपर पर सत्ता लोभ का आरोप लगाया गया। सारा विपक्ष एकजुट होकर जनादेश का उल्लंघन करने लगा। 27 मई 1996 को अटल जी ने अटल शब्दों में लोकसभा में प्रतिपक्ष को करारा जवाब देते हुए कहा था.... जनता ने बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में समर्थन दिया है...यह कोई आकस्मिक जनादेश नहीं है...कोई चमत्कार नहीं हुआ है...हमने मेहनत की है..लोगों में गए हैं.. संघर्ष किया है...पार्टी 365 दिन चलने वाली पार्टी है यह कोई चुनाव में कुकुरमुत्ता की तरह खड़ी होने वाली पार्टी नहीं है। आप सारा देश चलाना चाहते हैं...अच्छी बात है।... हमारी शुभकामनाएं आपके साथ हैं। हम अपने देश की सेवा में जुटे रहेगें। हम संख्या बल के आगे सर झुकाते हैं और आपको विश्वास दिलाते हैं जो कार्य में अपने हाथ में लिया है जब तक उसे पूरा कर नहीं लेंगे तब तक विश्राम से नहीं बैठेंगे....यह शब्द कहते हुए...